सोशल ग्रुप अजितनाथ नाथ भिण्ड के वरिष्ठजन फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

भिण्ड, 29 मार्च। सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड के सचिव चौधरी मुन्ना जैन किला रोड ने बताया कि सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सोशल ग्रुप (अजितनाथ) भिण्ड के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एसके जैन को पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राकेश जैन बच्चू संरक्षक सोशल ग्रुप (अजीतनाथ) भिण्ड को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं अशोक जैन तेल वालों को राष्ट्रीय सचिव एवं सोशल ग्रुप (सीनियर सिटीजन) भिण्ड से महावीर प्रसाद जैन को राष्ट्रीय सह सचिव पद से सुशोभित किया गया।
सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष एवं गौ सेवा के प्रति हमेशा तत्पर रहने वाले अनुपम चौधरी को चंबल रीजन अध्यक्ष का पदभार सौंपा गया। चंबल रीजन ऐसे अध्यक्ष को पाकर गौरवान्वित है। सोशल ग्रुप अजिनाथ की समस्त कार्यकारिणी सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।