दिव्यांग सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय न्यास स्थापना दिवस मनाया

-महिला बाल विकास समिति द्वारा ग्राम जमना में कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 30 दिसम्बर। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के विद्यालय प्रांगण में सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास अनुसंधान मंडल एवं महिला बाल विकास समिति भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में सोम राष्ट्रीय न्यास स्थापना दिवस एवं दिव्यांग शशक्तिकरण दिवस मनाया गया, जिसमें बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को शीत ऋतु के कपडे जर्सी, लोवर, टोपा, वितरण किए गए।
सक्षम दिव्यागों के पुनर्वास हेतु संस्था द्वारा राष्ट्रीय न्यास निरामय स्वास्थ योजना को प्रमोट किया गया। चार तरह की दिव्यांगता, मानसिक मंदता, प्रमस्तिसक अंग घात, स्वलीनता, बहुदिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों के चिकित्सा संबंधी सेवाएं एक लाख रुपए तक का सुरक्षा कवच प्रदान करती है। जन जागरूकता कर ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए, ऐसा लक्ष्य संस्थान का है। इस वर्ष 80 बौद्धिक दिव्यांग इस बीमा से भिण्ड में लाभान्वित किए गए है। संस्था संचालक शिवभान सिंह राठौड ने बताया कि राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 को 30 दिसंबर को संसद में पास किया गया था, इस लिए हम आज के दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। प्रांगण में सक्षम से दिनेश शर्मा एवं रविन्द्र करण, विद्यालय से सतेन्द्र सिंह राजावत, देवकी राजावत, राघव सिंह, उमेश शर्मा, सीनियर फिजियो थैरेपिस्ट कौशलेन्द्र शर्मा एवं बच्चों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ दिवस मनाया।