-सभी राजनैतिक दलों के सांसदों से दोनों सदनों में मांग उठाने का अनुरोध
भिण्ड, 09 दिसम्बर। राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पृथक चम्बल प्रदेश गठन की मांग के संयोजक नरसिह कुमार चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पृथक चम्बल प्रदेश गठन की मांग को लेकर देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति एवं सभापति राज्यसभा, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ज्ञापन देकर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।
चौबे ने बताया कि चम्बालचल की समस्या और निदान के मुख्य बिन्दुओं को लेकर राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी द्वारा निरन्तर माग की जा रही है। चम्बल प्रदेश गठन में उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती अन्तिम छोर पर 22 जिलों को मिलाकर जनता के बल पर पृथक चम्बल प्रदेश गठन की माग की गई है। उत्तर प्रदेश से आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर। मध्यप्रदेश से गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और भिण्ड। राजस्थान से धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बारा, झालावाड जिले शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह कुमार चौबे ने चम्बल प्रदेश गठन की मांग को समय के अनुकूल होना बताया है तथा सभी राजनैतिक दलों के सासदों को इस विषय पर देश के दोनों सदनों लोकसभा व राज्यसभा में चर्चा कराए जाने का अनुरोध किया है।