कांग्रेस नेता वीरेन्द्र जैन के निधन पर जताया शोक

भिण्ड, 09 अक्टूबर। मौ नगर के प्रतिष्ठित जैन परिवार के सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट वीरेन्द्र जैन का ग्वालियर में आकस्मिक निधन हो जाने पर मौ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जैन समाज एवं उनसे जुडे लोगों में शोक है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, गोहद विधायक केशव देसाई, अलवेल सिंह यादव, दिलासाराम यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, रमेश राठौर पत्रकार, आजादनवी कुरैशी, इकबाल पठान, इरशाद पठान, हिक्मत पठान, रामौतार शिवहरे, राजीव कौशिक, तिलक सिंह राजौरिया, अजय कुमार (बिल्लू) शर्मा, रामनिवास सोनी, कमलेश सोनी, रामेश्वर यादव, संजीव यादव, दिनेश राठौर, जाहिद खां, राजा पठान सहित अनेक लोगों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।