कृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

भिण्ड, 27 अगस्त। मालनपुर कस्बे में संचालित शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय की टीचर दीपा भदौरिया ने छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। उनकी देख-रेख में छात्रों ने बेहतर तरीके से कार्यक्रम का मंचन किया।
छात्र-छात्राओं ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित कई नाटक, भजन आदि कार्यक्रम किए। कार्यक्रम के बाद सभी छात्रों को विद्यालय की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर दीपा भदौरिया, सुनील सिंह तोमर, जण्डेल सिंह नरवरिया, सपना कुशवाह, विक्रम सिंह गुर्जर, दिनेश पावक, रविन्द्र गौतम, शिवकांत शर्मा, दीपक कुमार गांधी, संजीव त्यागी आदि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे।