मनुष्य को परमात्मा से जोडऩे वाला होता है गुरू : मंहत रामदास

भिण्ड, 25 जून। दंदरौआ धाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने भगवान राम एवं डॉक्टर हनुमान के दर्शन किए। वहीं उन्होंने धाम के महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए गुरू का महत्व समझाते हुए महंत रामदास जी महाराज ने कहा कि गुरू के बिना परमात्मा से संबंध बनाना असंभव है क्योंकि गुरू मनुष्य नहीं होता वल्कि गुरू एक ऐसा तत्व है जो मनुष्य का परमात्मा से संबंध जोडऩे वाला होता है। गुरू कमजोर हो सकता है लेकिन गुरू पद कमजोर नहीं हो सकता। विद्वानों का मानना है कि अगर परमात्मा रूठ जाए तो आप गुरू की शरण में चले जाओ। परमात्मा को मनाने का रास्ता गुरू के माध्यम से ही मिल सकता है। उन्होंने कहा कि संत तो जनकल्याण और राष्ट्रहित की भावनाओं से कार्य करते हैं। संत कभी अपने लिए नहीं जीते। संत तो राष्ट्र कल्याण और समाज कल्याण के लिए जीते हैं। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, रामनिहोर जोशी, राजेन्द्र दद्दा, नरसी दद्दा, प्राचार्य भोलाराम शास्त्री सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।