धूमधाम से मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

भिण्ड, 03 जनवरी। भारत में शिक्षा की ज्योति जलाने वाली महिला सशक्तिकरण किरण को आगे बढाने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य सुनील वाल्मीकि के कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शोषित-वंचित, शिक्षा की मिसाल जलाकर पढने पढने का कार्य किया। इसके बाद महिला पढ कर आत्मनिर्भर बनी। देश की आधी से ज्यादा चौथाई महिला सशक्तिकरण की होती है, यदि जिस देश की महिलाएं शिक्षित नहीं होगी वह देश तरक्की नहीं करेगा। इस मौके पर भानु भदौरिया, संदीप भदौरिया, सुदीप भदौरिया, दीपक मिश्रा, सजन नरवरिया, आकाश राठौर, दशरथ भदौरिया, मनोज कुशवाहा, मनोज कुशवाह, भूरे यादव, मनोज जैन, दीपक शर्मा, राहुल जैन आदि लोग मौजूद रहे।

अयोध्या में मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

देश की प्रथम महिला शिक्षिका, शिक्षा की ज्योति जगाने वाली मां सावित्री बाई फुले की जयंती अयोध्या तीर्थ दर्शन पर गए कार्यकर्ताओं ने छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद सुल्तान मौर्य, भाजपा जिला आईटी प्रभारी रामू कुशवाह, अल्प संख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सोनू खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।