संतोष अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भिण्ड, 03 जनवरी। ब्रह्मलीन आचार्य प्रभाकर मिश्र संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र कौशिक बागपथ उप्र, सरक्षक स्वामी ऋषिपाल आनंद, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, मुख्य महासचिव ऋषि शर्मा करनाल हरियाणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शर्मा के आशीर्वाद से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महावीर पण्डित मुरैना द्वारा भिण्ड जिले के समाजसेवी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी को अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ट्रस्ट के भिण्ड का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर संतोष त्रिपाठी ने कहा कि मुझे अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ट्रस्ट की वरिष्ठ नेतृत्व में जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसका ईमानदारी निष्ठा के साथ निर्वाह करूंगा और और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए काम करूंगा। त्रिपाठी को बधाई देने वालों में डॉ. राधेश्याम शर्मा, बाबा भगवान दास सेंथिया, रमेश पाठक, रामप्रकाश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, मनोज दैपुरिया, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन ट्रस्ट के संभागीय अध्यक्ष विक्रम उपाध्याय, प्रदेश सचिव सौरभ बौहरे, शहर जिलाध्यक्ष मारकण्डेय शर्मा, आशुतोष शर्मा, डॉ. अरविन्द शर्मा, देवेश चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, विवेक पचौरी, रामसत्य त्यागी, राहुल थापक चंदूपुरा, छुटंकी समाधिया, कालीचरण शर्मा, प्रमोद दीक्षित पीसी, सोनू बुधौलिया, सुनील पुरोहित, मनीष शुक्ला, शैलू पुरोहित, सुखप्रीत मिश्रा, अजय जोशी, सुनील जोशी, सिंटू उपाध्याय, हरिओम कटारे, गोलू शुक्ला, रामू दैपुरिया, वरुण बौहरे, नमो जोशी, विंटू तिवारी, हरि तिवारी आदि प्रमुख हैं।