13 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

राष्ट्रीय महत्व के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर दिए गए नोटिस

भिण्ड, 22 सितम्बर। प्राचार्य डाईट भिण्ड ने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के तहत डाईट में राष्ट्रीय महत्व के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10.30 बजे उपस्थित रहने हेतु 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। परंतु उक्त उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर 13 अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने एवं तीन दिवस में सप्रमाण जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में जवाब प्रस्तुत ना करने पर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें क्लस्टर एनएएस प्रभारी राजीव सिंह भदौरिया बड़ापुरा, राजीव शर्मा बरोही, संजय सिंह राजावत बिलाव, गिरीश कुमार थापक खनेता, भूपेन्द्र सिंह यादव कन्या मौ, प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र शा. हाईस्कूल बरोही, प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र शा. उमावि मसूरी, प्राचार्य जन शिक्षा केन्द्र शा. उमावि क्र.दो, प्राचार्य जन शिक्षा केन्द्र शा. हाईस्कूल डिड़ी, प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र शा. उमावि असवार, प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र शा. कन्या उमावि मेहगांव, प्राचार्य जनशिक्षा केन्द्र शा. बालक उमावि मिहोना एवं क्लस्टर एनएएस प्रभारी दबोह महिपाल सिंह कौरव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।