दौड़ लगाकर मनाया अमृत महोत्सव

भिण्ड, 17 सितम्बर। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र संगठन भिण्ड द्वारा भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम का आयोजन देश के प्रत्येक जिले में 75 गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम जारी में फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 75 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने ग्राम के चारों ओर पांच किमी रोड पर दौड़ लगाई।
नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आशुतोष शर्मा नंदू ने बताया कि दौड़ लगाने से शरीर स्वस्थ रहता है और जब शरीर स्वस्थ रहेगा तो उस शरीर में एक अच्छा मस्तिष्क कार्य करेगा और जब हमारा मस्तिष्क अच्छा होगा तो हमारे अंदर अच्छे विचार अच्छे ऊर्जा और एक सकारात्मक शक्ति का विकास होगा और कुछ सकारात्मक शक्ति के साथ हमारी आत्मिक शक्ति भी प्रबल होगी शक्ति प्रबल होने के साथ हम सभी रोगों से मुक्त हो जाते हैं, ग्राम वासियों की प्रशंसा की ग्राम के सभी युवा जागरुक और लगन शील है सभी दौड़ लगाकर शरीर मजबूत बनाकर देश को मजबूत और फिट बनाएंगे। अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम दौड़ में इन्होंने भाग लेकर दौड़ को श्रेष्ठ बनाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में चंद्रकला सरपंच, सचिन शर्मा यीशु, आशुतोश शर्मा नंदू, आकाश शर्मा, दीपेन्द्र, लवकेश एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।