– दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
भिण्ड, 25 अक्टूबर। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। शनिवार को व्यास गद्दी से पं. दिनेश शास्त्री ने कहा कि भगवान को बांधने की शक्ति केवल प्रेम में है, प्रेम से ही भगवान को बांधा जा सकता है। वियोग में मनुष्य का बुढ़ापा बहुत जल्दी आता है, वियोग में व्यक्ति बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है, क्योंकि वियोग मे उसको ना पहनने की सुध रहती है, ना ही भोजन की सुध रहती है और संसार के सभी कार्यों को वियोग में मनुष्य भूल जाता है। जब भी संसार में आतंक होता है, तो आतंकवादी का अंत करने के लिए भगवान का अवतार होता हैं, क्योंकि आतंकवादी का अंत अच्छा नहीं होता हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य इस संसार की कठिनाइयों को आसानी पार कर सकता है। इस सांसारिक जीवन मे समस्या तो सभी मनुष्य को आती हैं, लेकिन जो मनुष्य ईश्वर की भक्ति करता हैं, जो धर्म को साथ लेकर चलते हैं, उसे संसार के कठिन रास्तों से निकलना आसान हो जाता है, इसलिए मनुष्य को सदा धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। कथा परीक्षत रामभरत पचौरी एवं गीता पचौरी हैं। इस मौके पर रामबरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, प्राचार्य भोलाराम शास्त्री, अम्बरीश आचार्य सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।







