गाड़ी को सही रफ्तार देने के लिए गियर बदलना जरूरी

महावीर गंज में विहसंत सागर महाराज ने दिए मांगलिक प्रवचन

भिण्ड, 23 मई। नगर में विराजमान मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज के मांगलिक प्रवचन मंगलवार को सुबह 8.30 बजे महावीर गंज स्थित गुनाबाई जैन मन्दिर में हुए।
इस अवसर पर मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर महाराज ने कहा कि जब भी मन में उद्वेग हो जाता है, मन में नाना प्रकार के विकल्प उठते हैं। मन अशांत हो जाता है, तो आप अर्हं-अर्हं का तत्काल जाप करें तो मन शांत हो जाता है। जैसे गाड़ी का गियर बदलते रहने से गाड़ी सही रफ्तार में चलती है, ऐसे ही हमें अपने मन को बदलना है तो अर्हं शब्द का उच्चारण करना चाहिए। इसके बारे में सुप्रभा आचार्य ने बहुत सुंदर बात लिखी है- जब आप क्रोध करते हैं तब आप क्रोधी कहलाते हैं और जब आप अर्हं बोलते हैं तो उस समय आपका मन अरिहंत ही है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां 28 प्रकार के मुनि होते हैं। सामान्य साधु होते हैं, ऋषि होते हैं, यति होते हैं जो सतत ध्यान में मग्न रहते हैं। मुनि होते हैं जो मनन-चिंतन करते रहे हैं। इस तरह से अलग-अलग प्रकार के मुनि होते हैं। यह परंपरा अविच्छिन्न चली आ रही थी। इधर मुगलों के समय में कदाचित मुनि लोग रहे। भारतवर्ष में सौ-सवा सौ साल पहले इतने बड़़े-बड़े धर्मात्मा, श्रावक हुए कि जिनके नाम की गिनती करो तो आप आश्चर्य चकित हो जाओगे। इस अवसर पर रतनलाल जैन, मुकेश जैन, आनंद सहारा, रविन्द्र ऊमरी, अंकित, चक्रेश जैन, अमोलक चन्द्र जैन, अशोक महामाया, छोटू जैन, देवेन्द्र जैन, धर्मेन्द्र जैन, बादशाह जैन, राकेश जैन, प्रभाष जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, बिट्टू जैन, मनोज जैन, जयकुमार जैन, राजेश जैन, सुरेश चंद जैन, शैलेन्द्र जैन, शैलू जैन, रमेश जैन, ममता जैन, मीना जैन, सीमा जैन, गीता जैन, सुनीता जैन, शालू जैन आदि लोग उपस्थित थे।
परेड जैन मन्दिर में प्रवेश आज
मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का मंगल प्रवेश श्री1008 चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन परेड मन्दिर में 24 मई बुधवार को सुबह आठ बजे होगा, जहां मुनि के मांगलिक प्रवचन होंगे। साथ ही वहां पर श्रुत पंचमी कार्य का आयोजन भी किया जाएगा एवं नगर में आठ से 13 जून से होने वाले 1008 शांतिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के बारे में भी जानकारी देंगे।
पंचकल्यााणक हेतु मेला का किया निरीक्षण
मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आठ से 13 जून तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं तीन गजरथ महोत्सव के लिए जगह का निरीक्षण किया। जिसमें मंच की साज सज्जा एवं मेला ग्राउण्ड का भ्रमण एवं परिक्रमा स्थल, भोजन शाला आदि के लिए जगहों का निरीक्षण किया।