योगेन्द्र सिंह एवं हृदेश ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

भोपाल/भिण्ड, 30 अगस्त। भिण्ड जिले में लहार विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेन्द्र सिंह पप्पू भैया एवं भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता हृदेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के भोपाल कार्यालय पहुंच कर बाल आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र जी शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।
इस मौके पर लहार विधानसभा के नेताद्वय योगेन्द्र सिंह पप्पू एवं हृदेश शर्मा से कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा ने लहार विधानसभा में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली।