कौशल किशोर बने परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के अटेर ब्लॉक अध्यक्ष

भिण्ड, 19 फरवरी। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ द्वारा भिण्ड जिले में कार्यकरिणी का बिस्तार करते हुए कौशल किशोर शर्मा को परशुराम सर्व ब्राह्मण महासंघ का ब्लॉक अध्यक्ष अटेर नियुक्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र त्रिपाठी की अनुशंसा एवं प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोत्रिय, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा, प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, युवा प्रदेश आद्यक्ष गिरिराज पाण्डेय की सहमति से जिले ग्राम बढ़पुरा निवासी कौशल किशोर शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अटेर नियुक्त किया गया है। अटेर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर सभी मित्रगणों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिया, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण कटारे, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, धर्मेन्द्र शर्मा, दीपक चौधरी, कृष्णा पुरोहित, गिर्राज पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाठक, अवधेश शर्मा आदि प्रमुख हैं।