माता साबित्रीबाई फुले ने 18 पाठशालाएं खोलीं

ग्राम पचैरा में मनाई गई माता सावित्री बाई फुले की जयंती

भिण्ड, 03 जनवरी। माता सावित्रीबाई फुले की 192वी जयंती मंगलवार को ग्राम पचैरा में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि माता सावित्री बाई देश की प्रथम शिक्षिका रहीं, जिन्होंने देश की महिलाओं को पढ़ाने के साथ-साथ उनके लिए 18 पाठशालाएं खोलीं, जिससे देश की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास में अहम योगदान निभा रही हैं, यह देन माता सावित्रीबाई फुले की है।
कार्यक्रम में ग्राम पचैरा निवासी अनिल कुशवाह ने मिष्ठान (लड्डू) वितरण किए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह नरवरिया, शिवसिंह नरवरिया, पार्षद मायाराम जाटव, सरपंच मायाराम जाटव, अनिल कुशवाह, लज्जाराम कुशवाह, शुभम सिंह आजाद, चंदन सिंह कुशवाह, उमेश कुशवाह, मनोज कुशवाह, बलबीर बौद्ध, दिनेश बौद्ध आदि मौजूद थे।