राष्ट्रीय खेलकूद में मध्य भारत प्रांत से दो बहिनें होंगी शामिल

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का 33वां खेलकूद समारोह

भोपाल, 18 नवम्बर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) का आयोजन किया जा रहा है। प्रांतीय खेल प्रमुख रमेशचंद्र राजपूत ने बताया कि अखिल भारतीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स) 20 से 23 नवंबर तक खेल परिसर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित होने जा रहा है।
ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत की एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट बहिनें मधु दांगी और लक्ष्मी धनगर प्रांत की ओर से सहभागिता करेंगी। इनके साथ कोच एवं प्रधानाचार्य रामप्रसाद सेन कुरुक्षेत्र हरियाणा के लिए शुक्रवार को अमृतसर एक्सप्रेस से रवाना हो गए। इन दोनों बहनों ने विद्यालय, संकुल, जिला, प्रांत एवं क्षेत्रीय (मध्य भारत, महाकौशल, मालवा एवं छत्तीसगढ़ प्रांत) स्तर पर अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की और राष्ट्रीय खेलकूद में अपना स्थान पक्का किया। प्रांतीय समिति ने दोनों बहिनों को जीत के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।