मेहगांव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की छटवीं पुण्यतिथि मनाई

भिण्ड, 22 अक्टूबर। मेहगांव आज राठौर लॉज में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे की छटवी पुण्यतिथि पर शनिवार को राठौर लॉज मेहगांव में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. कटारे को श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रेदश सचिव जगदीश शर्मा ने स्व. कटारे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्यदेव कटारे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष राठौर ने कहा कि सत्यदेव कटारे ने हमेशा अपने कार्यकताओं का ध्यान रखा, युवाओं और किसानों के हित की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। नेता प्रतिपक्ष रहते हुए व्यापम जैसे घोटाले को उजागर करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामौतार चौधरी, नरेन्द्र मिश्रा, सुभाष राठौर, विकाश चौधरी, आशीष भारद्वाज, नप अध्यक्ष पति पिंटू राठौर, बबलू त्यागी, राहुल ढमोले, पार्षद बबलू पाल, टुण्डे बाबा, मायाराम जाटव, शिवकुमार गुप्ता, इलियास खान, रामा वाल्मीक, मनीष शिवहरे, अजय त्यागी, डॉ. ब्रजेश मौर्य, नरेश राठौर ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर सत्यदेव कटारे को श्रृद्धांजलि दी।