अटेर महोत्सव के संबंध में अधिकारियों की बैठक आज

भिण्ड, 14 अक्टूबर। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अटेर रेस्ट हाउस पर अटेर विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।
अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभाग अटेर/ भिण्ड, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, जिला परिवहन अधिकारी, महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकं, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अटेर/ भिण्ड, सहायक यंत्री नगर पालिका परिषद भिण्ड, प्रभारी अधिकारी आनंदम विभाग भिण्ड को पत्र जारी कर कहा कि 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अटेर महोत्सव के संबंध में अटेर रेस्ट हाउस पर अटेर विधानसभा क्षेत्र के समस्त प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। समस्त प्रशासकीय अधिकारीगण आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।