भिण्ड, 28 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड के जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा है कि पीएफआई संगठन देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन गया था, इसलिए उस पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी था। संगठन पर केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिबंध करने की कार्रवाई का मैं स्वागत करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानता हूं। उन्होंने कहा कि इस संगठन कि देश विरोधी गतिविधियों के सबूत मिलने के बाद ही केन्द्र की सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में एक साथ कार्रवाई की थी।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार शांति का टापू है, यहां पर देश विरोधी किसी संगठन को कभी पनपने नहीं दिया जाएगा। सिमी जैसे संगठन पहले ही खत्म कर दिए गए थे, अब पीएफआई को खत्म करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि पीएफआई देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था। जो सबूत मिले ही उसमें इस संगठन की केरल, कर्नाटक सहित कई राज्यो में हुई हत्याओं में हाथ था। देश विरोधी गतिविधियों में यह संगठन लिप्त था। आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी इसका संबंध था। इसलिए इस पर प्रतिबंध लगाना जरूरी था।