भाजपा जिला कार्यसमिति की बृहद बैठक आज

भिण्ड, 14 सितम्बर। भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने 15 सितंबर को होने वाली जिला कार्यसमिति की बृहद बैठक को लेकर सर्किट हाऊस भिण्ड पर तैयारी बैठक ली। जिसमें जिला महामंत्री कमल शर्मा, धीरसिंह भदौरिया, धर्मसिंह जाटव, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक मौजूद रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने बताया कि भाजपा भिण्ड की जिला बृहद कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 15 सितंबर को संस्कृति गार्डन भिण्ड में दोपहर दो बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिले के मंत्री, सांसद, वर्तमान विधायक एवं पूर्व विधायक, भाजपा जिला पदाधिकारी व जिले की कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बैंक अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश सह संयोजक व जिला संयोजक, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, नगर पालिका/ नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ व अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।