देश की आन- बान शान है तिरंगा- भारद्वाज

भिण्ड,मेहगांव। निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने आजदी के 75 वे महोत्सव के अवसर पर घर घर तिरंगा फहराने को लेकर आज ग्वालियर थाटीपुर से यूनिवर्सिटी रोड़ तक तिरंगा यात्रा निकाली। और लोगो को अपने अपने घर पर झंडा फहराने के लिये प्रेरित किया। अशोक भारद्वाज ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने और यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार को और से की जाने वाली एक पहल है। यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है, जिन्होंने भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में रिक्शा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की ओर ले जाने वाली सभी चीजों का एक मूर्त रूप है। तिरंगा हमारे देश की आन बान शान का प्रतीक है। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से अशोक भारद्वाज श्रीराम शर्मा ,आर पी शर्मा,कमलेश कटारे,सतीश शर्मा,बबलू शर्मा सहित अनेक लोग सम्मलित हुये।