बाराकलां गांव में निकली तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को शा. हाईस्कूल बाराकलां के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता और शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को बताया कि यूक्रेन और रूस के युद्ध में यूक्रेन से निकलने वाले जिन वाहनों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा था, उन वाहनों को रूस की सेना ने निकलने दिया अन्य वाहनों को रोक दिया, भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगे वाहनों को निकलते देख कर अन्य देशों के नागरिकों ने भी अपने वाहनों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगाकर निकले यह भारत के राष्ट्रीय ध्वज की शक्ति है।
भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि तीन रंगों से बना तिरंगा भारत की आन बान और शान का प्रतीक है हरा रंग देश की समृद्धि का प्रतीक है सफेद रंग शांति का प्रतीक है तथा केसरिया रंग त्याग और बलिदान का प्रतीक है। ध्वज के बीचो बीच स्थित चक्र सतत उन्नति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में अरविन्द कुमार वर्मा, चंद्रभान सिंह तोमर, देवेन्द्र कुमार दोहरे, श्रीमती आरती राजावत, श्रीमती संध्या कुशवाह, श्रीमती सुलेखा ओझा, उमंग सक्सेना, श्रीमती अनीता शर्मा, शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती रीना भदौरिया, रामसिया गर्ग, राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने भाग लिया।