ग्वालियर, 18 जुलाई। सावन मास का पहला सोमवार भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने श्रृद्धाभाव के साथ मनाया। इस दिन भक्तों ने मन्दिरों में पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक करते हुए उन्हें बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए।
सावन के पहले सोमवार पर श्री अचलेश्वर महादेव मन्दिर पर सुबह से ही भक्तों की जबरदस्त भीड़ रही। भक्तों को मन्दिर में बेरिकेट्स लगाकर प्रवेश कराया गया। पूजा में भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस हेतु बड़े वाहनों को प्रतिबंधित रखा गया। शाम के समय मन्दिर पर आकर्षक सजावट हुई और बड़ी संख्या में भक्त भगवान के दर्शन करने पहुंचे। इसके अलावा कोटेश्वर, गुप्तेश्वर आदि शिव मन्दिरों पर भी भक्तों ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही घरों में भक्तों ने भगवान शिव को बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। कई लोगोंं ने सावन सोमवार के व्रत भी रखे। इस दौरान मंदिरों पर दान-धर्म भी किया गया।