भाजपा ने भिण्ड नपा के वार्ड 33 एवं 38 के प्रत्याशी बदले

वार्ड नौ से रामवली सिंह होंगे अधिकृत उम्मीदवार

भिण्ड, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन एक रणनीति के तहत नगर पालिका भिण्ड के दो वार्डों से पूर्व में अपने घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। वहीं वार्ड क्र.नौ से रामबली सिंह राजावत को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जिला भाजपा सहमीडिया प्रभारी अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भिण्ड में वार्ड क्र.33 एवं 38 में पूर्व में घोषित प्रत्याशी वार्ड 33 से रेखा जैन के स्थान पर रिंकी/अकरचंद जैन को एवं वार्ड 38 से प्रेमवती/ रामनरेश शर्मा के स्थान पर राजवती तोमर को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।