जन शिक्षण संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग कार्यक्रम

भिण्ड, 22 जून। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड (कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा वीरेन्द्र वाटिका परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 6:30 से आठ बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जन शिक्षण के निदेशक संजय राजौरिया ने किया।
कार्यक्रम संचालित करते हुए राजौरिया ते बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रखी गई है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन रहता है, जिसके फलस्वरूप सद्विचार व सोच का निर्माण होता है व अच्छे विचारों से एक सत चरित्र का निर्माण होता है, जो समाज में सद्व्यवहार कर एक अच्छे समाज का निमार्ण कर समृद्ध राष्ट्र में सहभागी होता है, इसलिए हमें प्रतिदिन कम से कम एक घण्टा प्रतिदिन सुबह अपने शरीर को योग के लिए देना चाहिए, इसीलिए कहा गया है कि ‘करो योग रहो निरोगÓ। पतंजलि योग विद्या पीठ के योगाचार्य उपाध्याय ने सभी उपस्थित महानुभावों को योग व प्राणायाम के आठ प्रकार बताए व करवाए, सभी आठ योगों की उपयोगिता विस्तार से बताते हुए उपाध्याय ने उनसे होने वाले लाभ व विभिन्न परेशानियों से बचाव के बारे में बताया।
इस अवसर पर योगाचार्य उपाध्याय के साथ ही भाजपा के जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, समाजसेवी जयपाल सिंह कुशवाह, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक संजय राजौरिया, कार्यक्रम अधिकारी संतोष दुबे, मनोज कुमार दीक्षित, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा, कु. अंजली शर्मा, क्लर्क अजय सिंह कुशवाह, लेखपाल अमित शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, जयप्रकाश एवं रामवीर आदि उपस्थित रहे।