फसल विविधीकरण अंतर्गत कोर ग्रुप गठित

भिण्ड, 11 अप्रैल। अपर मुख्य सचिव मप्र शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में फसल विविधीकरण प्रोत्साहन अंतर्गत सुदृढ़ क्षेत्रों की पहचान, मांग आधारित कृषि का चिन्हांकन, मूल्य श्रृंखला विश्लेषण, कृषकों के लिए आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराना, फसलों की ई-गिरदावरी इत्यादित गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा कोर ग्रुप का गठन किया है।
गठित कोर ग्रुप के कलेक्टर अध्यक्ष होंगे। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास को सदस्य/ सचिव बनाया गया है, साथ ही संयुक्त कलेक्टर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केव्हीके, परियोजना संचालक आत्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला विकास प्रबंधक नावार्ड, अग्रणी विकास प्रबंधक सेंट्रल बैंक भिण्ड, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, उपायुक्त सहकारिता, सहायक संचालक उद्यान, सहायक संचालक मत्स्य, अधीक्षक अभिलेख, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति भिण्ड को सदस्य बनाया गया है। उपरोक्तनुसार गठित दल जिले में फसल विविधीकरण संबंधी गतिविधियों के प्रोत्साहन इत्यादि हेतु समय-समय पर समुचित कार्रवाई करेंगें। समिति प्रक्रियानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।