मेला परिसर में स्थानीय कवि सम्मेलन आयोजित

भिण्ड, 10 अप्रैल। शहर के मेला परिसर स्थित निराला रंग विहार में नगर पालिका के तत्वावधान में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात स्थानीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो दर्जन कवियों ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिवबहादुर सिंह शिव ने एवं संचालन अंजुम मनोहर ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा द्वारा मां सरस्वती एवं सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात डॉ. शशिवाला राजपूत द्वारा सरस्वती वंदना की गई। कवि सम्मेलन में डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार, शिवराम सिंह शलभ, ओमप्रकाश नीरस, दशरथ सिंह कुशवाह, आचार्य गजेन्द्र सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज स्वर्ण, राजेश मधुकर, आशुतोष शर्मा, चन्द्रशेखर कटारे, प्रदीप वाजपेई युवराज, ऋतुराज बाजपेई, कौशलेन्द्र सिंह कौशल, रविन्द्र तिवारी, विनोद सिंह निर्मल, मुकेश शर्मा, रामकुमार पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी निराला, राईन अजनबी, हसरत हयात, महावीर तनहा, किशोरीलाल बादल, रामसिया करुण आदि ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक राजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा कवियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।