भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित

भिण्ड, 10 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन गजबदन मैरिज गार्डन अटेर रोड भिण्ड में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष मसूरी ने किया।
मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया तब किसानों की याद नहीं आई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए जो वादे किए थे वह समय पर पूरे किए। केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है। हमारी केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय लिए हैं, हमारी राज्य की सरकार ने किसानों के हित में बहुत सारी योजना चालू की है, जो आम किसानों को लाभ पहुंचा रही है। आठ साल की केन्द्र सरकार एवं 17 साल की राज्य सरकार ने जो किसानों के लिए किया है, वह 50 साल में कांग्रेस सरकार कभी करके नहीं दिखा पाई। आज हमारी राज्य सरकार ने घरेलू बिजली राशि को माफ किया, किसानों के बिलों को माफ किया। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की खेती को कैसे उपजाऊ बनाया जा सकता है एवं अधिक पैदावार कैसे किया जा सकता है, इसके लिए नए-नए नवाचार किए जा रहे हैंं। नई खोज के माध्यम से किसानों को लाभ का धंधा कैसे हो इसके लिए नई तकनीकी नए बीजों का प्रबंध राज्य सरकार निरंतर कर रही है। हमारी राजनीति एवं रीति नीति स्पष्ट है हम राष्ट्र प्रथम मान कर राष्ट्रीय हितों के लिए संकल्पित हैं एवं राष्ट्र में किसान आमजन की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जा सकता है, उसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। क्योंकि भारत हमारा कृषि प्रधान देश है हमें कृषि को मजबूत बनाना भारतीय जनता पार्टी का प्रथम मूल कार्य है। कार्यक्रम के अंत में आभार संजीव नायक ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अटेर के पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, पूर्व जिलाध्यक्षगण अवधेश सिंह कुशवाह, केशव सिंह भदौरिया, पूर्व संजीव कांकर, कोकसिंह नरवरिया, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, मायाराम शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आभा जैन, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय दैपुरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, पिंकी सगर, अर्पित मुदगल एवं पार्टी के वरिष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।