श्रीमद् भागवत कथा में हुई कृष्ण जन्म की लीला

भिण्ड, 05 फरवरी| मेहगांव क्षेत्र के ग्राम डोंडरी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन कथावाचक पं. रामगोविंद शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई।
इस दौरान कथावाचक पं. शास्त्री ने भगवान कृष्ण जन्म की लीला के साथ साथ कंस वध और रुक्मणी विवाह की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि कंस के अत्याचारों को समाप्त करने के लिए भगवान ने कारागार में भी जन्म ले लिया था। तीनों लोकों के स्वामी के अवतार से उस युग में जन्मे सभी प्राणियों का जीवन भी धन्य हो गया था। कथा के दौरान भगवान कृष्ण के जन्म की लीला दिखाते हुए झांकी का भी वर्णन किया गया। जिसमें वासुदेव जी अपने सिर पर भगवान कृष्ण को टोकरी में लेकर नदी पार करते दिखते बसुदेव जी का अभिनय सुनील करसौलिया द्वारा किया गया। इसके बाद कंस वध की कथा और रुक्मिणी के साथ विवाह की कथा का भी वर्णन किया गया।
कथा के दौरान डोंडरी में श्रीश्री 1008 श्री कमलदास महाराज का आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त हुआ। वहीं पूर्व विधायक राकेश शुक्ला भी कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे।