मृत्यु भोज न किए जाने का संकल्प लिया

कॉमरेड रामसेवक श्रीवास को दी गई श्रद्धांजलि

भिण्ड, 15 जनवरी। मजदूर किसानों के नेता कॉमरेड रामसेवक श्रीवास के आकस्मिक निधन पर श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन मौ क्षेत्र के ग्राम देहगांव में किया गया। सभा की अध्यक्षता केशव सिंह यादव, जयसिंह पूर्व सरपंच अध्यक्ष मण्डल ने तथा संचालन कॉमरेड रशीद खान ने किया।
श्रृद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नप अध्यक्ष रणवीर सिंह यादव ने मृत्यु भोज बंद किए जाने के संकल्प पर चर्चा की। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष प्रेम नारायण माहौर ने कॉमरेड चाचा के किसान आंदोलन, पार्टी के आंदोलनों में भूमिका को रेखांकित किया। वरिष्ठ नेता हसीन भारैया ने चाचा के साक्षरता आंदोलन किए गए कार्य का उल्लेख किया। कांग्रेस के युवा नेता शैलेन्द्र सिंह गुर्जर ने कॉमरेड चाचा एवं वर्तमान राजनीति का जिक्र किया सभा को डॉ. अनिल शर्मा, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष राजीव कौशिक, देवेन्द्र शर्मा पत्रकार, समाजसेवी भंवर सिंह नरवरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष लोधी क्षत्रिय महासभा, शिवनारायण सिंह यादव, सीटू जिलाध्यक्ष उदय सिंह श्रीवास, कल्लू भैया पूर्व जेल संदर्शक ने संबोधित किया। कॉमरेड चाचा दो दशकों से माक्र्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के कद्दावर किसान नेता थे। वह लगातार 35 वर्षों से निर्विरोध मेंबर थे। उनका गत दिवस 30 दिसंबर को निधन हो गया था। इससे पूर्व नौ दिसंबर को उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी का निधन हो गया था। आभार प्रदर्शन पुरुषोत्तम श्रीवास ने किया सभी ग्रामीणों ने अपने प्रिय कॉमरेड को पुष्पांजलि अर्पित की तथा मौन धारण किया। सर्वसम्मति से ग्रामीणजनों एवं समाजसेवियों ने मृत्यु भोज न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सूरजभान सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह, रामअवतार श्रीवास, अशोक श्रीवास, कमल सिंह जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, प्रेमनारायण शर्मा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।