श्रीधर उपाध्याय की पुस्तक भावनाएं का विमोचन आज

भिण्ड, 01 जनवरी। शहर के आर्य नगर निवासी साहित्यकार एवं सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीधर उपाध्याय द्वारा संकलित पुस्तक भावनाएं का विमोचन समारोह आज दो जनवरी रविवार को कुम्हरौआ रोड गायत्री नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में अपरान्ह दो बजे आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए श्री उपाध्याय के पुत्र राजीव किशोर उपाध्याय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर करेंगे। बतौर विशिष्ठ अतिथि डॉ. विनोद सक्सेना, मुख्य अतिथि डॉ. राधेश्याम शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार मौजूद रहेंगे। संचालन व्याख्याता एवं समाजसेवी धीरज सिंह गुर्जर करेंगे।