आनंद उत्सव के पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन

भिण्ड, 01 जनवरी। आगामी 14 से 28 जनवरी के मध्यम आनंद उत्सव 2022 मनाया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा जिले में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाने वाले आनंद उत्सव की रूपरेखा निर्धारित करने तथा कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
गठित समिति में जिला कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होंगे। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, जिले की समस्त नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सदस्य होंगे। जिला नोडल अधिकारी अध्यात्म विभाग संयुक्त कलेक्टर भिण्ड सचिव, समस्त अनुविभागीय अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक जनसंपर्क, जिला परिवहन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन विभाग, उप संचालक शहरी विकास अभिकरण, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी, समन्वयक राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग भिण्ड, जिला समन्वयक म.प्र. जनअभियान परिषद एवं आनंदम सहयोगी जिला भिण्ड को सदस्य बनाया गया है।