मछण्ड में भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

भिण्ड, 12 अगस्त। लहार भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा के मार्गदर्शन में मछण्ड मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह राजावत की अगुवाई में नगर के मुख्य चौराहों से यह भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष लहार सुभाष अग्निहोत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी मौजूद रहे।
इस दौरान भयावह पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। यह 11 दिवसीय अभियान जिसकी शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकजुटता और तिरंगे के सम्मान के संदेश पर जोर देता है।
रैली में नारे लगाने और तख्तियां और तिरंगा लिए हुए बडी संख्या में नागरिक शामिल हुए। जिसमें पूर्व सरपंच भटपुरा लहार मुंशी चौधरी, वीरेन्द्र दूरवार, धीरज गोस्वामी बाबा, दिवाकर सिंह लालू, महेन्द्र सिंह मास्टर, प्रताप सिंह बघेल, राजूसिंह भदौरिया मछण्ड, सुनील दीक्षित, बिहारी बोहरे, छोटू तिगुनायक, राजीव चुपरा, अमर सिंह सरपंच इम्लाहा, पवन सिंह, नीतू सिरोठिया, जीतू बगियापुरा, मोनू राजावत, सुंदर राजावत, शिवमंगल सिंह, बृजेश जादौन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।