गोहद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को

भिण्ड, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को गोहद में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा भिण्ड जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया शामिल होंगे।
गोहद भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, चितौरा मण्डल अध्यक्ष रवि शर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दीपक तोमर ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में बताया कि भरतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर घर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे अटल चौक से किया जाएगा। जो गंज बाजार, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, इटायली गेट होते हुए अग्रसेन चौराहा पर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में शहर के सामाजिक बंधु, समाजसेवी एवं बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। यात्रा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गोहद शहर के प्रत्येक घर पर राष्ट्रध्वज लगाने की अपील करेंगे, जिससे शहर का हर कोना तिरंगे की शान से लहराए।