दूरसंचार क्रांति के जनक थे स्व. राजीव गांधी : मानसिंह

जिला कांग्रेस ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

भिण्ड, 20 अगस्त। जिला कांग्रेस कर्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वी जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई गई। एनके चित्र पर माल्यार्पण कर और सभी कांग्रेसजन द्वारा उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक रहे। पंचायती राज उनकी देन है राजीव जी सहृदय व्यतित्व के धनी थे। 18 वर्ष के नव युवकों को मत का प्रयोग दिलाने वाले देश के युवा प्रधानमंत्री रहे। इसी क्रम में वक्ताओं के रूम में शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, प्रदेश सचिव रामहरि शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष इरशाद अहमद, बृजेन्द्र सिंह कल्लू आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सद्भावना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर जैन ने किया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कांग्रेस कार्यालय में पौधरोपण किया। इसी क्रम में पार्टी प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, रेखा भदौरिया, ममता मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य राजवीर बघेल, वरिष्ठ नेता मलखान सिंह भदौरिया, स्नेहलता जैन, नगर अध्यक्ष संजय भूता, संतोष त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, चंद्रपाल सिंह परिहार, राहुल राजावत, समीर भदौरिया, रॉकी तोमर, इमरान खान, अमर सिंह शाक्य, योगेश शाक्य इत्यादि लोग उपस्थित थे।