भिण्ड, 01 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजकुमार कुशवाह को मप्र राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने ग्वालियर से लेकर भिण्ड तक जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुरैना तिराहे पर गोरमी मण्डल, सोनी मण्डल व भिण्ड तिराहे पर मेहगांव मण्डल के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर स्वागत किया। भिण्ड तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सुधा राठौर ने अपनी महिला समर्थकों के साथ स्वागत किया।