वतन पर बलिदान होने वाले शहीदों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य : सुनील

– शहीद दिनेश सिंह भदौरिया की स्मृति में किया पौधारोपण

भिण्ड, 31 जुलाई। अमर शहीद दिनेश सिंह भदौरिया की स्मृति में उनक पुण्यतिथि पर शहर वाटर वक्र्स स्थिति शहीद पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर शहीद के पुत्र सूरज सिंह भदौरिया एवं अतिथियों ने शहीद दिनेश सिंह भदौरिया की प्रतिमा पर पूजन कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि ने कहा कि वतन पर बलिदान होने वाले शहीदों को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य है। आज भारत माता की रक्षा करने के लिए युवाओं को समर्पित भावना से काम करना है। समाजसेवी नमोनारायण दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित की भावना से कार्य करना होगा, पौधारोपण समय की आवश्यकता है, आज पूरा विश्व तेजी से बढ रहे तापमान के कारण परेशान है, इस समस्या का एक ही समाधान है अधिक से अधिक पौधारोपण करना, जल संरक्षण करना। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया मानव का अस्तित्व नष्ट हो जाएगा। इस अवसर पर किसान संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह, पार्क व्यवस्था समिति के अध्यक्ष धर्मसिंह भदौरिया, पार्क संचालक विपिन उपाध्याय, रमाकांत दीक्षित, शैलेन्द्र सिंह परिहार, राम दीक्षित, कल्याण कटारे, उपेन्द्र सक्सेना, आकाश आदि उपस्थित रहे।