गुरू पूर्णिमा पर साहित्य परिषद का कार्यक्रम आयोजित

– काव्य पाठ के बाद किया गया साहित्यकारों का सम्मान

भिण्ड, 11 जुलाई। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शाखा भिण्ड द्वारा गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रामशंकर शर्मा पत्रकार उपस्थित रहे। सर्वप्रथम गुरू वंदना कर अपने-अपने गुरुओं को याद किया गया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला अध्यक्ष डॉ. परमाल सिंह कुशवाह ने शिष्य गुरू परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके उपरांत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राधारमन बाजपेई, बरुण सिंह भदौरिया, डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर आदि ने काव्य पाठ किया। तत्पश्चात साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर, रामशंकर शर्मा, राधारमन बाजपेई, देवेन्द्र जैन, विनय वाजपेई, महेन्द्र प्रताप सिंह चंदेल, सुनील सिंह भदौरिया सीएसी, राजीव सिंह तोमर शिक्षक, राघवेन्द्र सिंह तोमर, राहुल वाजपेई, अनुपम सिंह भदौरिया शिक्षक, अजय कुमारी, हार्दिक चंदेल, कुश जैन को सम्मानित किया गया। अंत में वरुण सिंह भदौरिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।