– आप पार्टी की कार्यकर्ता दर्शन एवं सहसंवाद की बैठक आयोजित
भिण्ड, 29 जून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी रोहित गुप्ता ने जिला भिण्ड कार्यालय में जिला अध्यक्ष अभिलाख सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कार्यकर्ता दर्शन एवं सहसंवाद की बैठक की। जिसमें संगठन विस्तार को लेकर आप पार्टी भिण्ड के सिपाहियों द्वारा नए जोश में आम आदमी पार्टी (काम की राजनीति) को आगे बढाने का संकल्प लिया।
बैठक में महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर निर्णय सर्व सहमति से लिए गए और संकल्पित होकर जहां सडक पर गड्ढा, वहीं भाजपा का झंडा होगा अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी रोहित गुप्ता, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उमाशंकर मिश्रा एवं अमित शर्मा, एससी विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह जाटव, प्रदेश संयुक्त सचिव किसान विंग राजकुमार राजावत, प्रदेश संयुक्त सचिव कुलदीप बाथम, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल गौर, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी विंग मोहन पाल, प्रदेश संयुक्त सचिव यशवंत पटवारी, प्रदेश सचिव सर्विस विंग विनोद कुमार वर्मा उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए आप प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि भिण्ड की सडकों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, हर जगह जल भराव हो रहा है, जिससे जनता परेशान हो रही है, भिण्ड में सडकों की दुर्दशा की जिम्मेदार भाजपा है, इसलिए हम अभियान चलाए कि जहां सडक पर गड्ढा, वहीं भाजपा का झण्डा। इस आंदोलन का भिण्ड में शुभारंभ करते हुए कहा कि मप्र डबल इंजन सरकार जो सडकों पर गड्ढा एवं भ्रष्टाचार करने का काम कर रही है, आम आदमी पार्टी जब तक भिण्ड में सडकों की हालत दुरुस्त न हो जाए तब तक किसी भी कार्यकर्ता को चैन से नहीं बैठना है। इस मौके पर रामसिया दण्डोतिया, विवेक शर्मा, कमलेश त्रिपाठी, धीरज गुप्ता, जिला सचिव राजेश शाक्य, गोविन्द आर्य, सत्यवीर थापक, पूरन नागर, विक्रम सिंह शाक्य, रामपाल कुशवाहा, विनय दुबे, धर्मसिंह जाटव, श्यामकिशोर शर्मा, रामकुमार राजपूत, दिनेश सिंह नरवरिया, मानसिंह कुशवाहा, कृष्णकुमार कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।