– चातुर्मास के लिए सकल जैन समाज ने मुनि संग को चढाया श्रीफल
भिण्ड, 29 जून। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ससंघ का अतिशय क्षेत्र बरासों जैन मन्दिर से आगरा के लिए रविवार को मंगल विहार हुआ। जो में रात्रि मॉडल स्कूल में रात्रि विश्राम कर सुबह भिण्ड, अटेर रोड, बाह होते हुए आगरा पहुंचेंगे।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मीडिया प्रभारी पार्षद मनोज जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज आगरा उप्र में 5 जुलाई को बेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात वापस भिण्ड के लिए बिहार कर 12 जुलाई को नगर में मंगल प्रवेश करेंगे एवं 13 जुलाई को कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व सकल जैन समाज द्वारा विहसंत सागर महाराज को नगर में चातुर्मास के लिए सकल जैन समाज ने श्रीफल चढकर आशीर्वाद प्राप्त किया जिसमें मुनिराज ने सभी को चातुर्मास की जिम्मेदारिया दी। इस अवसर पर रविसेन जैन, जगदीश जैन, रतनलाल जैन, राजेन्द्र जैन बिल्लू, चक्रेश जैन, मुकेश जैन बडेरी, नरेश जैन, पंकज जैन पीके, मनोज जैन पार्षद, आनंद सहारा, आनंद बेकरी, अशोक महामाया, कमलेश जैन तंत्री, सुनील जैन शक्कर, विशाल जैन, छोटू अक्षय जैन आदि महिला-पुरुष उपस्थित थे।