भिण्ड, 01 जून। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य अपने गोहद विधानसभा क्षेत्र के मण्डल मौ के एक दर्जन से भी ज्यादा ग्रामों के एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं देखीं और उनके निराकरण करवाने का भरोसा भी दिलाया। कई शोकाकुल पीडित परिवार जनों से भी मिले। अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ग्राम केशवपुरा, जितवार सिंह का पुरा, गुहीसर, डांग नरुआ, जारेट, अंधियारी खुर्द, लुहारपुरा में वार्ड क्र.तीन व चार, छैकुरी में शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और किटी में भोले बाबा पर भागवत कथा में व रुपाबई, सलमपुरा में शादी समारोहों में शामिल हुए। भ्रमण के दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, जिला मंत्री फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मर्जाद सिंह यादव, रामकुमार शास्त्री, बृजेन्द्र सिंह चौहान, प्रमोद यादव, पंकज सिंह कुशवाह, बीरेन्द्र सिंह यादव उर्फ पप्पू फौजी, रामनिवास यादव, राजू मिश्रा, रामकुमार सिंह जादौन, अशोक गोयल, ध्यानेन्द्र सिंह गुर्जर, आशीष माहौर, मटरू शर्मा, गुप्ता जाटव, बासुदेव जाटव, अमृतलाल खटीक सहित अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।