भिण्ड, 07 फरवरी। मेहगांव में अल्प प्रवास पर भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री और हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का आगमन हुआ। इस दौरान उनका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।
मेहगांव आए अल्प प्रवास के दौरान आशुतोष तिवारी पत्रकार विनोद शर्मा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रजकिशोर मुदगल की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित करने ग्वालियर रोड मेहगांव स्थित उनके निवास पर पहुंचे। पानी की टंकी के पास मौ रोड पर त्यागी मार्केट पर आशुतोष तिवारी का कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान राकेश त्यागी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण समाज, राजेश त्यागी, राजेश व्यास, पुरुषोत्तम राजौरिया, श्रीकृष्ण त्यागी, सुरेश जैन, हेमंत गुर्जर, सुरेन्द्र त्यागी, योगेन्द्र त्यागी, वैदेहीशरण पाराशर, करू त्यागी, प्रमोद जैन, अनुज मिश्रा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।