शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का द्वितीय दिवस
भिण्ड, 18 जून। विद्या भारती की विभाग स्तरीय कार्यशाला के प्रथम सत्र को संंबोधितत करते हुए राजेश लिटोरिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारत पुन: विश्व गुरू बनेगा। भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। गोपाल सोनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में लर्निंग आउटकम का विषय बहुत महत्वपूर्ण है। इसको गहराई से समझने की जरूरत है। राजेश सक्सेना एवं प्रबल पुरोहित ने अपने विषय का प्रतिपादन विस्तार से किया।
जिला प्रमुख भिण्ड राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सूचना प्रौद्योगिकी एक महत्त्वपूर्ण विषय है। गांव, नगर में जब इसका ठीक तरह से उपयोग होगा, तब हमारा देश पुन: सिरमौर बनेगा। आज हम सभी जानते हैं कि तकनीकी का भरपूर उपयोग प्रतिदिन अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बहुत आसानी से कर रहे हैं। सूचना प्रौद्योगिकी ने विश्व को छोटा कर दिया है। असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट कार्य की संकल्पना को सोवरण सिंह तोमर ने विस्तार से समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन एवं सफल संचालन ग्वालियर जिला प्रमुख मुकेश दांगी ने किया। तकनीकी सहयोग मनमोहन पाठक एवं अखिलेश दुबे का रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आचार्य दीदियों ने सहभागिता की।