भिण्ड, 16 सितम्बर। नगर दबोह के प्राचीन सुप्रसिद्ध गणेश मन्दिर पर रविवार की रात लहार के युवा विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू पहुंचे। जहां पर उन्होंने रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति गजानन के दर्शन कर पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
आपको बता दें कि रविवार को लहार विधायक अम्बरीश शर्मा दबोह-आलमपुर क्षेत्र के दौरे पर बाढ पीडि़तों के बीच मौके का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान रात्रि में वापस लौटते समय उन्होंने नगर के गणपति बप्पा मन्दिर पर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि प्रमुख मन्दिरों में से गणपति का मन्दिर एक है जहां पर अर्जी लगाने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के चलते कुदरत का कहर जनमानस पर टूट पडा है, जिसके चलते उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, भगवान गणेशजी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय व नगरीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ता के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे लहार विधायक
लहार विधायक अम्बरीश शर्मा देर रात भाजपा कार्यकर्ता कोमल पाल के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। बीते रोज भाजपा कार्यकर्ता कोमल पाल के पिता का एक सडक दुर्घटना के दौरान निधन हो गया था। इस दौरान विधायक अम्बरीश शर्मा के साथ भाजपा नेता राजेन्द्र उदैनिया, शिवराज यादव, केशव गुप्ता, शिवनारायण दुबे, अंजनी कुरचानिया, नरेन्द्र दुधारिया, मण्डल महामंत्री रावसाहब गुर्जर, राजेन्द्र यादव, पूर्व पार्षद शेरे पठान, पार्षदगण जगमोहन तेहरिया लला, लालता कुशवाह, महामंत्री रविन्द्र चिकवा, पूर्व महामंत्री जसवंत दोहरे, बृजेन्द्र गुर्जर, टिंकू दीक्षित, शोभित कुरचानिया, नारायण सिंह मौजूद रहे।