संयुक्त कलेक्टर देवदत्त शर्मा ने संभाला कार्यभार 

संयुक्तण कलेक्टर देवदत्त शर्मा ने संभाला कार्यभार

भिण्ड। संयुक्त कलेक्टर देवदत्त शर्मा ने भिण्ड में चार्ज संभाल लिया है। कलेक्टर ने इन्हें शहरी विकास अभिकरण (डूडा) की जिम्मेदारी सौंपी है। संयुक्त कलेक्टर श्री शर्मा ग्वालियर से भिण्ड तबादला होकर आए हैं। वह ग्वालियर के अलावा और भी जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व में वह भिण्ड में भी पदस्थ्य रहे हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें डूडा के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।