मकर संक्रांति पर फूफ में गरीबों को दान की खाद्यान्न सामग्री

भिण्ड, 15 जनवरी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सामाजिक जनकल्याण आस्था समिति फूफ द्वारा पोखर वाले हनुमान मन्दिर पर महंत रघुनाथदास महाराज के मुख्य आतिथ्य में गरीबों को मुफ्त खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। आयोजन में समिति के अध्यक्ष ओपी शर्मा, सचिव दामोदर दीक्षित ने दूर-दराज से आए गरीबों को खाद्यान्न सामग्री दान की।
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर महंत रघुनाथ दास ने दान करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आए हुए लोगों को संबोधित किया। साथ-साथ नगर के संत समाज एवं पत्रकारों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंत में आभार समिति के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में वर्क मेंटेनर राजेश यादव, सहायक ऋषभ सिंह भदौरिया, नीलम भदौरिया, रसिका भदौरिया, सुनील शर्मा, आकाश, शैलेन्द्र सोनी, हेमंत शर्मा, विशेष यादव एवं संघ विस्तारक अवधेश त्यागी ने भी सहयोग किया।