प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खिजर कुरैशी का हज यात्रा में हुआ निधन

खिजर मोहम्मद जिंदा दिल इंसान थे : डॉ. गोविन्द सिंह

भिण्ड, 08 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी का रविवार को हज यात्रा के दौरान मक्का में निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मेरे अजीज मित्र और सुख-दुख के साथी थे। उनके निधन को उन्होंने व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि वे वर्षों से मेरे साथ रहे और कंधे से कंधा मिलाकर मेरा व कौंग्रेस पार्टी का काम किया। उनके असमय निधन से मुझे बेहद कष्ट है। लेकिन अंतिम सांस उन्होंने अपने तीर्थ स्थान पर ली। उन्हें जन्नत नसीब हो, यही ईश्वर से प्रार्थना है। डॉ. सिंह नेे कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान दे एवं परिवार को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
कुरैशी के निधन पर मौ के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
हज यात्रा पर गए मप्र कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी के इंतकाल होने की खबर जैसे ही सोमवार की सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, तो मौ के कांग्रेस कार्यकर्ता मायूस हो गए। समूचे नगर में शोक की लहर छा गई। कांग्रेस विधायक केशव देसाई, राजीव कौशिक, अलवेल सिंह यादव, नन्हेराजा सिंह गुर्जर, आजादनवी कुरैशी, अशोक सिंह यादव, इकबाल पठान, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, सत्येन्द्र सिंह तोमर, रमेश राठौर पत्रकार, इरशाद पठान, तिलक सिंह राजौरिया, धर्मेन्द्र बाबा, हिकमत पठान, शहजाद पठान, सिकंदर खां, मनोहर सिंह गौर, अवधेश प्रजापति, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, अजीत जैन, रामेश्वर सिंह यादव, संजीव यादव, जागेश यादव, दिनेश राठौर, रामोतार शिवहरे, निहाल सिंह परिहार, आदि ने दिवंगत कुरैशी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।