कार्यकर्ताओं ने रौन में लोगों से संपर्क कर किए अक्षत वितरण

भिण्ड, 05 जनवरी। श्रीराम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु प्रखण्ड रौन में कार्यकर्ताओं ने अक्षत वितरण कर लोगों से संपर्क किया। जिसमें हर वर्ग के व्यक्ति ने सहयोग किया। ऐसा लग रहा था अवध में राम आए हैं। इस अवसर पर प्रखण्ड संयोजक रविन्द्र समाधिया, सह संयोजक मनीष भारद्वाज, मण्डल संयोजक बृजनंदन चौधरी, मनीष प्रताप सिंह, जीतू शर्मा, रामलखन सोनी, अम्माचंद बाजपेई, बीपी त्यागी, नरेश त्यागी, मनोज पुरोहित, राजू ब्यास, सुजीत आदि उपस्थित रहे।

गायत्री शक्तिपीठ की बैठक सात को

गोहद। गोहद में संपन्न होने वाले 251 कुण्डीय महायज्ञ के संदर्भ में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा बृहद बैठक का आयोजन सात जनवरी दोपहर 12 बजे गायत्री शक्ति पीठ पर किया जाएगा। जिसमें गोहद जनपद पंचायत के 60 पंचायतों के नागरिक उपस्थित होंगे। यह जानकारी शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने दी है।