18 साल बाद रामलीला का आयोजन, श्रीराम ने किया ताडका वध

भिण्ड, 05 जनवरी। दबोह नगर में मुख्य बाजार में चल रही रामलीला के मंचन में भगवान ने ताडका वध किया। रामलीला का आयोजन एक जनवरी से शुरू हुआ है। मुख्य बाजार स्थित हनुमान मन्दिर के समीप किया जा रहा है, जो कि दोपहर एक बजे से रात्रि आठ बजे तक अयोजित की जा रही है।
रामलीला के मंचन में मुनि विश्वामित्र अपने आश्रम में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ हवन कराना चाहते हैं, लेकिन राक्षस निशाचर पूर्ण नहीं होने देते। इसलिए गुरू विश्वामित्र राजा दशरथ के महल में उनसे सहायत लेने के लिए राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते हैं। आश्रम जाते समय रास्ते मे उनका सामना राक्षसी तडका से हो गया। वहां राम और लक्ष्मण ने तडका का वध कर दिया और गुरू विश्वामित्र राम व लक्ष्मण को अपने आश्रम ले गए। वहां उन्होंने विश्वशांति के लिए यज्ञ का समापन किया। महाराज जनक के आमंत्रण पर मिथला पहुंचे इधर रावण और बाणासुर का वाद विवाद हुआ। मंचन के दौरान राम ने धनुष भंग किया, यह देख सभी ने कलाकारों की प्रशंसा की। रामलीला में भगवान राम का अभिनय रामप्रकाश गुरसराय व लक्ष्मण का एसके राजपूत झांसी व दशरथ का रामआसरे शर्मा मऊरानीपुर और विश्वामित्र का महावीर नगाइच लहार ने बडी सुंदरता के साथ निभाया। आयोजन अखलेश उदैनिया, लवली महाराज के अथक प्रयास से किया जा रहा है।