अद्वितीय व्यक्तित्व है सिंधिया का : सुनील दुबे

निराश्रित बच्चों के बीच मनाया ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन

भिण्ड, 01 जनवरी। अद्वितीय व्यक्तित्व है ज्योतिरादित्य सिंधिया का। वे कोई व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक विकास की अवरल धारा हैं। जिसे अनवरत विकास पुरुष कहा जा सकता है। यह बात समाजसेवी सुनील दुबे ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर बाल गृह भिण्ड में निराश्रित बच्चों को ऊनी वस्त्र व फल वितरित करते हुए कही। कार्यक्रम में योगेश यादव, सुनीता भदौरिया, अंकित दुबे, प्रियांशु यादव, शक्तिमान शुक्ला एवं वैभव दुबे ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया और सिंधिया को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिन की बधाई दी।